Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

कृष्ण—बलराम को विशेष पोशाक धारण कर बेंगलुरू के फूलों से किया भगवान का विशेष श्रृंगार

कृष्ण—बलराम को विशेष पोशाक धारण कर बैंगलोर से मंगवाए फूलों से किया भगवान का विशेष श्रृंगार

जयपुर, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जयपुर के गुप्त वृंदावन धाम में दीपोत्सव के मौके पर विशेष सजावट और रोशनी की गई। दीपावली के मौके पर यहां कृष्ण—बलराम को विशेष पोशाक धारण करवाई गई। उन्हें मोती जड़ित मुकुट धारण करवाया गया। यहां बेंगलुरु से मंगवाए फूलों से भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। वहीं गुप्त वृंदावन धाम में उत्सव अन्नकूट 22 अक्टूबर (बुधवार) को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अन्नकूट उत्सव के दिन मंगला आरती के बाद ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा और उन्हें प्राचीन सुनहरी पोशाक धारण कराई जाएगी।

अन्नकूट उत्सव के उपलक्ष्य में विशेष अन्नकूट झांकी के दर्शन होंगे। इस झांकी में ठाकुर श्रीजी को अन्नकूट की विशेष सब्जियां, चावल, 25 प्रकार के कच्चे भोग व्यंजन और 56 भोग के विशेष दर्शन कराए जाएंगे, जिसमें 20 से 25 प्रकार की सब्जियां शामिल होंगी।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *