Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन बनेंगी दुल्हन

कृति सेनन, नुपुर सेनन - फोटो सोर्स एक्स

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन जहां अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की सफलता का जश्न मना रही हैं, वहीं उनके परिवार में भी जश्न का माहौल बनने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति की छोटी बहन नुपुर सैनन जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। धनुष के साथ रिलीज हुई कृति की फिल्म की चर्चा के बीच अब नुपुर की शादी की खबरों ने फैन्स का उत्साह और बढ़ा दिया है।

उदयपुर में होंगी शाही शादी की रस्में

अक्षय कुमार के साथ सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ से पहचान बनाने वाली नुपुर सैनन ने अपनी शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर को चुना है। रिपोर्ट के अनुसार, शादी की रस्में 8 और 9 जनवरी को आलीशान फेयरमोंट उदयपुर पैलेस में होंगी, जो पहले भी कई हाई-प्रोफाइल शादियों की मेजबानी कर चुका है। नुपुर जिसके साथ सात फेरे लेने जा रही हैं, उनका नाम स्टेबिन बेन है, जो एक लोकप्रिय गायक हैं और ‘साहिबा’, ‘रूला के गया इश्क’ और ‘थोड़ा थोड़ा प्यार’ जैसे हिट गाने दे चुके हैं।

हालांकि, नुपुर और स्टेबिन बेन ने सार्वजनिक रूप से कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन स्टेबिन कई मौकों पर सैनन परिवार के साथ नजर आए हैं, चाहे पार्टियां हों, पारिवारिक समारोह या वेकेशन ट्रिप। दोनों ने हमेशा खुद को करीबी दोस्त बताया, मगर उनकी कथित शादी की खबरों ने फैन्स को बेहद उत्साहित कर दिया है। नुपुर सैनन कई म्यूजिक वीडियोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं और अब जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने की तैयारी में हैं। शादी और करियर दोनों मोर्चों पर नुपुर के लिए आने वाला समय खास होने वाला है।—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *