Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

कुमाऊं केसरी खुशी राम काे जयंती पर किया याद

‘कुमाऊं केसरी’ खुशी राम को उनकी 139वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते शिल्पकार सभा के पदाधिकारी।

नैनीताल, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शिल्पकार सभा नैनीताल ने रविवार को ‘कुमाऊं केसरी’ खुशी राम की 139 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया। सभा के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता तथा संचालन मंत्री अनिल गोरखा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने खुशी राम के जीवन और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण को भावपूर्वक याद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खुशी राम के पौत्र पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार ‘संजू’ ने बताया कि ‘कुमाऊं केसरी’ खुशी राम ने जनेऊ कार्यक्रम जैसे सामाजिक अभियानों के माध्यम से समाज को जोड़ा और दिशा दी।

सभा के संरक्षक केएल आर्य ने कहा कि खुशी राम ने मालधन क्षेत्र में प्रत्येक परिवार को पांच एकड़ भूमि आबंटित कर सैकड़ों परिवारों को बसाने का ऐतिहासिक कार्य किया। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद अनिल गोरखा, सुरेश कुमार, देवेंद्र प्रकाश, संजय कुमार और दीवान चंद्र सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *