Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
SPORTS

लखीमपुर खेल महोत्सव (सीजन–2): दूसरे दिन क्रिकेट, कबड्डी व हॉकी में दिखा दमखम

कबड्डी खेलते खिलाड़ी
हॉकी टीम की कोच तृप्ति अवस्थी को स्मृति चिन्ह देती नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव
हॉकी टीम के खिलाड़ियों के साथ आयोजक मंडल

लखीमपुर खीरी, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर पालिका परिषद लखीमपुर एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में शहर के प्रतिष्ठित विलोबी मैदान में आयोजित लखीमपुर खेल महोत्सव (सीजन–2) के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं उत्साहपूर्वक संपन्न हुईं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान तालियों की गूंज से भर उठा। कार्यक्रम का मंच संचालन समाजसेवी राम मोहन गुप्ता ने किया।

क्रिकेट मुकाबले में दूसरे दिन खेले गए क्रिकेट मैचों में कड़े मुकाबले देखने को मिले। द्वारिकापुरी थंडर बनाम घोसियाना 11 में घोसियाना 11 ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। इसराज सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, विश्वजीत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, तुषार सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक तथा अतुल कुमार मैन ऑफ द मैच रहे। जेसीआई 11 बनाम अनस वॉरियर्स मुकाबले में जेसीआई 11 ने 7 विकेट से विजय पाई। सौरभ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, तुषार सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, हर्ष सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और वीर सिंह मैन ऑफ द मैच चुने गए।

नगर पालिका बनाम जलकल 11 में नगर पालिका की टीम ने 41 रन से जीत दर्ज की। अनिरुद्ध त्रिपाठी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मुनेंद्र सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, अभिषेक सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक तथा देवाशीष मुखर्जी मैन ऑफ द मैच रहे।‌ फायरबोल्ट बनाम हंटर 11 मुकाबले में हंटर 11 ने 4 विकेट से जीत हासिल की। राहुल अवस्थी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, साहिल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, विपिन सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और मोहित मैन ऑफ द मैच बने।

कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में चौहान क्लब ने नगर पंचायत निघासन को हराकर खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग में 22 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 8 टीमों ने अगले चरण में प्रवेश किया।

इसी तरह हॉकी टूर्नामेंट में गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी में कोऑर्डिनेटर तृप्ति अवस्थी के नेतृत्व में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। अजमानी गर्ल्स इंटर कॉलेज बनाम गुरु नानक विद्यक सभा में गुरु नानक विद्यक सभा ने 2–0 से जीत दर्ज की।

नन्ही टीम ए बनाम नन्ही टीम बी में नन्ही टीम बी ने 4–0 से विजय पाई। आश्रम पद्धति बनाम अजमानी इंटरनेशनल स्कूल (अंडर-13) में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल ने 5–2 से मुकाबला जीता। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, जिला प्रचारक अविनाश, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, अनस, शिव सिंह, अभय सिंह (इंडियन बैंक), प्रमोद अग्रवाल (दिव्य प्लाई), खेल महोत्सव संयोजक आशीष सिंह चौहान, कनिष्क बरनवाल, इंजीनियर दुर्गेश वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, जितेंद्र अवस्थी, जेई समरा सईद सहित सभासदगण, खेल प्रभारी एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। हॉकी स्थल पर उप-प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह, आर.आई. फैज खान, सभासद पारस मौर्य, दीपक रस्तोगी, संदीप वर्मा आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / देवनन्दन श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *