Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

लक्ष्य लालवानी बने करण जौहर की नई पसंद

लक्ष्य लालवानी - फोटो सोर्स एक्स

फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म ‘किल’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता लक्ष्य लालवानी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। पहले आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने उन्हें रातों-रात पहचान दिलाई और अब खबर है कि करण जौहर ने लक्ष्य पर एक और बड़े प्रोजेक्ट का भरोसा जताया है। फिलहाल लक्ष्य धर्मा प्रोडक्शंस की रोमांटिक ड्रामा ‘चांद मेरा दिल’ की शूटिंग में जुटे हैं, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी।

लक्ष्य के नए प्रोजेक्ट का खुलासा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्य ने धर्मा प्रोडक्शंस की एक और फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। चर्चा है कि फिल्म का संभावित शीर्षक ‘लग जा गले’ रखा गया है और फिल्म का प्री-प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। राज मेहता निर्देशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सप्ताह के अंत तक मुंबई में 20 दिनों का पहला शूटिंग शेड्यूल शुरू हो जाएगा।

एक्शन और इमोशंस से भरपूर कहानी

‘लग जा गले’ एक्शन और भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण होगी। फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन खबरों के बाद ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। लक्ष्य, जिन्होंने टीवी शो ‘पोरस’ के जरिए लोकप्रियता हासिल की थी, ‘किल’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद अब बॉलीवुड में अपनी पकड़ और मजबूत करते दिख रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *