Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, तस्कर घनश्याम उर्फ लड्डू पर शिकंजा

जयपुर, 16 सितंबर (Udaipur Kiran News)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रतापगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ (1) के तहत कुख्यात तस्कर घनश्याम उर्फ लड्डू पुत्र नारायण दास बैरागी (34), निवासी पलथान थाना रठांजना, हाल तिलक नगर प्रतापगढ़ की लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है।

Pratapgarh drug smuggler Ghanshyam Laddu

एसपी बी. आदित्य ने बताया कि 16 फरवरी 2025 को थाना प्रतापगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रोका था। जांच में उसके गुप्त डीजल टैंक से 20 किलो 820 ग्राम ब्राउन शुगर क्रूड बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये थी। इस मामले में ट्रक चालक, तस्कर घनश्याम उर्फ लड्डू और खलासी पुष्कर लाल मीणा को गिरफ्तार किया गया था। जांच से खुलासा हुआ कि घनश्याम मणिपुर से ब्राउन शुगर लाकर प्रतापगढ़, मंदसौर और मारवाड़ जैसे इलाकों में बड़े स्तर पर तस्करी करता था।

अवैध संपत्ति का खुलासा

वित्तीय जांच में पाया गया कि घनश्याम ने तस्करी से अर्जित धन से भारी संपत्ति खरीदी थी। इनमें शामिल हैं—

  • प्रतापगढ़ तिलक नगर में एक आलीशान मकान (कीमत लगभग 60 लाख रुपये)

  • टाटा कंपनी का एक ट्रक (कीमत 20 लाख रुपये)

  • लग्जरी फॉर्च्यूनर कार (कीमत 20 लाख रुपये)

पुलिस ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर भारत सरकार के कॉम्पिटेंट अथॉरिटी एवं एडमिनिस्ट्रेटर सफेमा (FOP) और एनडीपीएस एक्ट, नई दिल्ली को भेजी। 16 सितंबर 2025 को अथॉरिटी ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए आरोपी द्वारा अर्जित संपत्तियों को फ्रीज करने का आदेश जारी किया।

एसपी आदित्य ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अपराधियों और उनके सहयोगियों पर ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *