Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

शांतिकुंज भोजनालय में अत्याधुनिक इंडक्शन मशीनों का शुभारंभ

इंडक्शन मशीनों का शुभारंभ करते हुए चिन्मय पण्ड्या, शैलदीदी व अन्य

हरिद्वार, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शांतिकुंज के माता भगवती भोजनालय में आज आधुनिक तकनीक से युक्त अत्याधुनिक इंडक्शन मशीनों का शुभारंभ किया गया। गीता जयंती के पावन अवसर पर संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इन मशीनों का लोकार्पण किया। उत्तराखण्ड में इस ब्रांड की ऐसी अत्याधुनिक मशीन पहली बार शांतिकुंज में स्थापित हुई है।

शांतिकुंज 1971 से लगातार निःशुल्क भोजनालय का संचालन कर रहा है। वर्षों के दौरान यहाँ भोजन प्रसाद करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ती रही है और वर्तमान में प्रतिदिन 12 हजार से अधिक साधक, आगंतुक एवं श्रद्धालु भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए भोजनालय को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया गया शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने बताया कि नई मशीनों की स्थापना से शांतिकुंज की भोजन सेवा को नई गति मिलने की अपेक्षा है, जिससे आने वाले समय में बढ़ती साधक-संख्या के अनुरूप भोजनालय की व्यवस्था और भी अधिक सुदृढ़ और सुव्यवस्थित हो सकेगी।

भोजनालय के प्रभारी जमना विश्वकर्मा ने बताया कि नई मशीनों के माध्यम से चावल, दाल, सब्जी और दलिया बहुत कम समय में तैयार हो सकेंगे। एक कंटेनर में एक बार में 100 किलोग्राम चावल, दाल या दलिया पकाया जा सकता है, जिससे बड़ी संख्या में आने वाले साधकों को समय पर भोजन उपलब्ध कराना और अधिक सुगम हो जाएगा।

शुभारंभ कार्यक्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, महिला मंडल की प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या, शांतिकुंज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और कई वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। सभी ने इन आधुनिक मशीनों के माध्यम से भोजनालय व्यवस्था में आने वाली दक्षता और सुविधा पर प्रसन्नता व्यक्त की।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *