झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है : बाबूलाल

फाइल फोटो
पूजा करते जेपी नड्डा

देवघर/रांची, 06 दिसंबर (Udaipur Kiran) . देवघर में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि Jharkhand में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्‍वस्‍त हो चुकी है. चोरी, लूट, दुष्कर्म, फिरौती की घटनाएं आम हो गई हैं. राज्य में अमन चैन के बिना प्रगति असंभव है. पुलिस लोगों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है.

बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सरकार ने पुलिस को वसूली में लगा दिया है. युवा महिला किसान सभी की हालत खराब है. किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने को विवश हैं. भाजपा ऐसे हालात में राज्य को नहीं देख सकती. भाजपा Jharkhand के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि मोदी सरकार गांव गरीब किसान, दलित, वंचित के विकास के लिए समर्पित है. पिछले 11 वर्षों में देश का गरीब विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है.

वहीं पूर्व Chief Minister अर्जुन मुंडा ने कहा कि 6 दिसंबर का दिन भारत के इतिहास में शौर्य दिवस केे रूप में अंकित है. उन्‍होंने कहा कि इस दिन को देश जनता ने राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य मंदिर निर्माण का सपना पूरा हुआ.

वहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि में बदलना है.

पूर्व Chief Minister चंपाई सोरेन ने कहा कि Jharkhand में सरकार नाम की कोई चीज नहीं. राज्य की डेमोग्राफी घुसपैठियों से बदल रही है. भाजपा ही आदिवासी समाज का विकास करती है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल Biharी वाजपेयी ने अलग राज्य दिया, अलग जनजाति मंत्रालय बनाया, संथाली को आठवीं अनुसूची में शामिल किया.

वहीं पूर्व Chief Minister मधु कोड़ा ने कहा कि पार्टी को जन-जन के बीच लेकर जाना है विकसित Jharkhand बनाना है.

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. कार्यालय कार्यकर्ताओं का प्रेरणा स्थल है. सभा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीएन सिंह, यदुनाथ पांडेय, अभयकांत प्रसाद, डॉ रविंद्र कुमार राय सहित विधायक देवेंद्र कुंवर, रणधीर सिंह, नारायण दास, ढुल्लू महतो सहित अन्‍य ने संबोधित किया.

वहीं इससे पूर्व Indian जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की.

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Leave a Comment