Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

देवरिया में अंतरराष्ट्रीय कॉल को लोकल में बदलने वाले गिराेह का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार

फोटो

देवरिया, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के थाना साइबर क्राइम, एसओजी व बीएसएनएल की संयुक्त टीम ने एक बड़े साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह ने विदेशी कॉल को लोकल कॉल में परिवर्तित कर आर्थिक लाभ कमाने वाला नेटवर्क तैयार किया था। कार्रवाई के दौरान सरगना तेज नारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा सिमबॉक्स, सैकड़ों सिम कार्ड, एण्टीना, लैपटॉप, राउटर समेत भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए।

मुखबिर की सूचना पर टीम ने कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला में छापेमारी कर अभियुक्त को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2015 से 2022 तक मॉरिशस में इलेक्ट्रीशियन का कार्य करने के दौरान उसकी पहचान दो बांग्लादेशी नागरिकों आदिल अहमद व समीर से हुई। वहीं से उसे सिमबॉक्स लगाकर अंतर्राष्ट्रीय VOIP कॉल को सामान्य कॉल में बदलकर पैसा कमाने की तकनीक मिली। भारत लौटने पर वह कोलकाता गया, जहाँ उनके संपर्क के व्यक्ति से सिमबॉक्स व भारतीय सिम प्राप्त किए और घर पर नेटवर्क तैयार कर अवैध गतिविधियां शुरू कर दी।

अभियुक्त के अनुसार समीर द्वारा उसे व्हाट्सएप पर लिंक और आईडी-पासवर्ड भेजा जाता था। लिंक को लॉगिन करते ही सिमबॉक्स में लगे सिम एक्टिव हो जाते थे और अंतर्राष्ट्रीय कॉल लोकल कॉल में परिवर्तित कराई जाती थी, जिससे दूरसंचार विभाग व सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता था।

छापेमारी में 06 सिमबॉक्स, 06 वाई-फाई राउटर, 43 बड़े व 169 छोटे एण्टीना, 219 बीएसएनएल सिम, कई केबल, 2 लैपटॉप, 3 मोबाइल, 02 बैंक पासबुक, 09 चेकबुक, 11 एटीएम कार्ड और अन्य उपकरण बरामद किए गए।

थाना साइबर क्राइम देवरिया में मु0अ0सं0 18/2025 धारा 318(4), 319(2), 340(2) बीएनएस, भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम 1933, दूरसंचार अधिनियम तथा आईटी एक्ट 66C, 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, उ0नि0 विनायक सिंह, उ0नि0 विनय सिंह, साइबर व एसओजी टीम तथा बीएसएनएल अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

—————

(Udaipur Kiran) / ज्योति पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *