
New Delhi, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व Chief Minister पद्म भूषण मनोहर पर्रिकर की जयंती के अवसर पर देशभर से राजनीतिक दलों के नेताओं और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी नेताओं ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण किया.
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पर्रिकर की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन करते हुए देश की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था में उनके योगदान को याद किया.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि Indian राजनीति में सादगी, ईमानदारी, सुचिता और कर्तव्यपरायणता की मिसाल रहे पद्म भूषण से सम्मानित मनोहर पर्रिकर की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन.
गोवा के Chief Minister प्रमोद सावंत ने स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह व्यक्ति जिनकी सादगी ने हमें प्रेरित किया, उनकी ईमानदारी ने हमें जमीन पर खड़ा किया और उनकी दूरदर्शिता आज भी हमारा नेतृत्व करती है.
Uttar Pradesh के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मनोहर पर्रिकर सरलता और समर्पण के प्रतीक थे. वे लोकप्रिय राजनेता, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व Chief Minister रहे. उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता राष्ट्रसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है.
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि मनोहर पर्रिकर सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श प्रतिमान थे. उनका जीवन Indian राजनीति में ईमानदारी, पारदर्शिता और निर्भीक नेतृत्व का अद्वितीय उदाहरण है. देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में उनकी स्पष्ट सोच और दृढ़ संकल्प को सदैव याद किया जाएगा. गोवा के विकास और राष्ट्र की सुरक्षा को नई दिशा देने में उनका योगदान हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा.
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व Chief Minister श्रद्धेय मनोहर पर्रिकर का जीवन अनुशासन और सादगी का अतुलनीय प्रतीक रहा. राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अनंतकाल तक युवाओं को प्रेरित करता रहेगा.
Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सादगी, शुचिता और समर्पण की मिसाल रहे पद्म भूषण मनोहर पर्रिकर को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन.
उल्लेखनीय है कि, मनोहर पर्रीकर चार बार गोवा के Chief Minister और भारत के रक्षा मंत्री रहे. आईआईटी मुंबई से स्नातक करने वाले पहले Chief Minister थे और ‘मिस्टर क्लीन’ के नाम से प्रसिद्ध थे, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान देश की रक्षा नीतियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया और 2019 में कैंसर से उनका निधन हो गया था.
———————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी
