Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

लीलण एक्सप्रेस 6 व 8 दिसंबर को आंशिक रद्द

jodhpur

जोधपुर, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जयपुर मंडल में समपार फाटक संख्या 235 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य के लिए लिए गए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक के चलते ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस 6 व 8 दिसंबर को फुलेरा तक ही चलेगी। ट्रेन संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस इन्हीं तिथियों में जयपुर के स्थान पर फुलेरा से प्रस्थान करेगी। उपरोक्त दोनों रेलसेवाएं जयपुर-फुलेरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *