
भागलपुर, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . शहीद जुब्बा सहनी केन्द्रीय कारा, भागलपुर एवं विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर में मानवाधिकार दिवस के को लेकर बुधवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, भागलपुर डॉ नवल किशोर चौधरी, प्रभारी वरीय Superintendent of Police सह नगर Superintendent of Police , भागलपुर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर, अपर समाहर्ता राजस्व, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सहित विधिक सहायता से जुड़े सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे.
उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा मानवाधिकार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा कारा परिसर का निरीक्षण किया गया. जिला पदाधिकारी द्वारा बंदी दरबार की कार्रवाई भी संपादित की गई. जिला पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों ने कारा प्रशासन एवं प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया तथा बंदियों के हित में संचालित सुधारात्मक कार्यक्रमों की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान बंदियों द्वारा निर्मित मंजूषा पेंटिंग एवं काष्ठ-हस्तशिल्प को आगंतुक पदाधिकारियों को स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट किया गया.
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर
