
भोपाल, 14 नवम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रदेश में चल रहे विधिक सेवा सप्ताह 2025 के अंतर्गत आज शुक्रवार को सभी जिलों में विशाल न्यायोत्सव बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है. भोपाल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में शाम 5 बजे बाईक रैली का शुभारंभ होगा.
जनसम्मपर्क अधिकारी अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रैली प्रधान जिला न्यायालय परिसर से शुरु होकर ट्रैफिक कंट्रोल थाना से राजभवन, मालवीय नगर, न्यू मार्केट, एपेक्स बैंक, शौर्य स्मारक होते हुए एमपी नगर Police Station पर्यावास भवन होते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्याय सेवा सदन भोपाल प्रांगण पहुंचेगी, जहां रैली का समापन होगा.
वहीं, जबलपुर में न्यायोत्सव बाईक रैली का शुभारंभ शाम 4 बजे प्रधान जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर, गेट नं. 02, जबलपुर से होगा. यह बाईक रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी, जिससे बड़ी संख्या में लोगों तक इसका संदेश पहुंचेगा. रैली प्रधान जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर से शुरू होकर कलेक्टर चौराहा, रेल्वे स्टेडियम, पुल नंबर 02, एम्पायर टॉकिज तिराहा, सृजन चौक, टैगोर गार्डन, यादगार चौक, झंडा चौक, शिवाजी ग्राउंड तिराहा, भीरवानी पेट्रोल पंप चौराहा, नर्मदा रोड, भंडारी हॉस्पिटल, तीसरा पुल (सेशन हाउस), खालसा कॉलेज, ऑफिसर मेस चौक, पुल नंबर 03, नागरथ चौक, इंकमटैक्स चौरहा, तैय्यावली चौक, घंटाघर चौक से होते हुए वापस प्रधान जिला एवं सेशन, न्यायालय परिसर गेट नंबर 2 पर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा.
(Udaipur Kiran) तोमर
