Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

चूरू के धोधलिया गांव में तेंदुए का हमला, दो युवक घायल

चूरु

चूरु, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के धोधलिया गांव में शुक्रवार सुबह खेत में छिपे एक तेंदुए ने दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 7.30 बजे की है। धोधलिया निवासी 27 वर्षीय राकेश और 25 वर्षीय गोविंदराम अलसुबह अपने खेत में सरसों की फसल के बीच सिंचाई की पाइप लाइन बदलने गए थे। इसी दौरान फसल में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में राकेश के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि गोविंदराम को भी चोटें लगी हैं। युवकों के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया।

ग्रामीणों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस को अवगत कराया गया है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश और निगरानी में जुट गई है तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / अखिल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *