Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

बड़कोट के राजगढ़ी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, खच्चर को बनाया निवाला

उत्तरकाशी, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बड़कोट तहसील के राजगढ़ी-धराली क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। रविवार तड़के तेंदुए ने ग्राम प्रधान धराली जगवीर सिंह रावत के खच्चर को अपना निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ धराली और डख्याट गांव के बीच कई बार घूमता देखा गया है। जिससे ग्रामीण दहशत में है।

ग्रामीणों ने अपर यमुना वन प्रभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने तथा प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। इस संबंध में अपर यमुना वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी रविंद्र पुंडीर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं और प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *