“Let’s Print it Green”: राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण कार्यशाला में विद्यार्थियों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

(Udaipur Kiran). राजकीय महाविद्यालय बड़गांव में आयोजित राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण कार्यशाला में छात्रों के बीच “Let’s Print it Green” का संदेश गूंज उठा. इस अवसर पर जागरूकता रैली और वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाई.

Let's Print it Green

मुख्य वक्ता प्रोफेसर संध्या पटनायक ने जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों और उसके खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारियों और अपनी भूमिका को समझाने पर जोर दिया. महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजना गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है और जागरूकता के साथ प्रकृति की रक्षा ही सतत विकास की राह है. उन्होंने छात्रों को जीवनभर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया.

महाविद्यालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया. कार्यशाला के माध्यम से युवाओं को पर्यावरण के प्रति सजग रहने और संरक्षण की दिशा में प्रेरित किया गया.

Leave a Comment