Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: नियमित कॉलोनियों के पैच वैध करने की मांग, मुख्यमंत्री को पत्र

सोनीपत: मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए मेयर राजीव जैन

सोनीपत, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर

निगम मेयर राजीव जैन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र सौंपकर शहरी नागरिकों से

जुड़ी अहम समस्याओं के समाधान की मांग रखी। उन्होंने नियमित घोषित कॉलोनियों में अब

भी अवैध श्रेणी में रखे गए छोटे-छोटे पैच को शीघ्र वैध करने तथा पुराने शहरी इलाकों

में इंतकाल की अनिवार्यता समाप्त कर केवल रजिस्ट्री के आधार पर नई रजिस्ट्री किए जाने

के आदेश जारी करने का आग्रह किया।

पत्र

में मेयर ने लिखा कि शहर की अनेक कॉलोनियां पहले ही वैध घोषित हो चुकी हैं, लेकिन उनके

कुछ हिस्से अब भी अवैध माने जा रहे हैं। इससे विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही

है और नागरिकों को नगर निगम से नई रजिस्ट्री के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने

में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर नागरिक शिकायत

करते हैं कि पास का प्लॉट वैध है, जबकि उनका प्लॉट अवैध श्रेणी में डाल दिया गया है।

मेयर

ने यह भी उल्लेख किया कि सरकार द्वारा पुरानी आबादी में इंतकाल दर्ज कराने की घोषणा

के बाद नागरिक पटवारखानों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, विशेषकर वे लोग जो अपने मकान

का क्रय-विक्रय करना चाहते हैं। पचास से साठ वर्ष पुरानी कॉलोनियों में मकानों के इंतकाल

के लिए आवेदन करने पर अक्सर खसरा संख्या में स्थान न होने का हवाला देकर प्रक्रिया

टाल दी जाती है, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी होती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को

स्मरण कराया कि पूर्व में भी रजिस्ट्री के आधार पर रजिस्ट्री किए जाने की घोषणा की

गई थी, लेकिन संबंधित फाइल अभी तक राजस्व विभाग मुख्यालय में लंबित है। मेयर ने कहा

कि यदि इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी होते हैं, तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और नागरिकों

की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *