स्पोर्ट्स डेस्क, (Udaipur Kiran). अर्जेंटीना के दिग्गज Football र लियोनल मेसी (Lionel Messi) 14 साल बाद भारत पहुंचे हैं. उनके साथ उरुग्वे के स्टार लुईस सुआरेज (Luis Suarez) और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल (Rodrigo De Paul) भी मौजूद हैं.

तीनों Football र रात करीब 2.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) पहुंचे. इसके बाद सुबह 11 बजे उन्होंने 70 फीट ऊंची अपनी प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन किया. इस मौके पर Bollywood अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी शामिल हुए.
इसके बाद सभी सॉल्ट लेक स्टेडियम (Salt Lake Stadium) पहुंचे, जहां वे फैंस से रूबरू हुए, लेकिन करीब 22 मिनट में ही कार्यक्रम से निकल गए. इससे नाराज फैंस (Fans) ने स्टेडियम के स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं.
4 शहरों में जाएंगे मेसी
मेसी संयुक्त राष्ट्र के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर हैं. इसके तहत वे भारत में ‘GOAT इंडिया टूर (GOAT India Tour)’ पर हैं. मेसी 15 दिसंबर तक तीन दिन में चार शहरों का दौरा करेंगे, जिनमें हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली शामिल हैं. मुंबई में उनकी मुलाकात सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से भी होनी है. 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात के साथ उनका दौरा समाप्त होगा.
कोलकाता एयरपोर्ट से बाहर निकलते मेसी.
मेसी को देखने के लिए एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ उमड़ी.
आनंद बोस ने इवेंट की डिटेल रिपोर्ट मांगी
इससे पहले West Bengal के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस इवेंट की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी. यह कदम तब उठाया गया, जब फैंस ने लोकभवन में दी गई शिकायत में कहा कि टिकटों की कीमतें बहुत ज्यादा हैं, जिसके कारण वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देख नहीं पा रहे हैं. राज्यपाल को लोकभवन में कई फोन कॉल और ई-मेल मिले, जिनमें फैंस ने टिकटों को अपनी पहुंच से बाहर बताया. इन्हीं शिकायतों के बाद राज्यपाल ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की.