14 साल बाद भारत लौटे लियोनेल मेसी, कोलकाता से की शुरुआत

एयरपोर्ट से बाहर निकलते लियोनेल मेसी

कोलकाता, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) .

अर्जेंटीना को 2022 फीफा विश्व कप जिताने वाले Captain और आठ बार के बैलन डी’ओर विजेता लियोनेल मेसी एक बार फिर भारत की धरती पर लौट आए हैं. मेसी Saturday , 13 दिसंबर 2025 की सुबह कोलकाता पहुंचे और इसी के साथ उनके बहुप्रतीक्षित ‘GOAT टूर ऑफ इंडिया’ की शुरुआत हो गई.

करीब 14 साल बाद भारत आए मेसी अपने इस दौरे में देश के चार प्रमुख शहरों — कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली — का दौरा करेंगे. इस टूर के दौरान Football प्रेमियों के लिए कई खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

मेसी के साथ उनकी क्लब टीम इंटर मियामी के स्टार खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज भी भारत दौरे पर मौजूद हैं. मेसी की एक झलक पाने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, खासकर कोलकाता में, जिसे भारत की Football राजधानी भी कहा जाता है.

मेसी का यह दौरा Indian Football के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है और इससे देश में Football को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है.

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Leave a Comment