Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

लिवरपूल के लियोनी को डेब्यू मैच में लगी घुटने की गंभीर चोट, लंबे समय तक बाहर रहने की संभावना

लिवरपूल के युवा डिफेंडर जियोवानी लियोनी

लंदन, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) ।लिवरपूल के युवा डिफेंडर जियोवानी लियोनी अपने डेब्यू मैच में ही गंभीर चोट का शिकार हो गए। क्लब को आशंका है कि 18 वर्षीय खिलाड़ी को एंटीरियर क्रूशिएट लिगामेंट (एसीएल) की चोट लगी है, जिसके कारण वह लंबे समय तक मैदान से बाहर रह सकते हैं।

लियोनी ने मंगलवार को खेले गए काराबाओ कप के तीसरे राउंड में साउथैम्पटन के खिलाफ शुरुआत की थी। लिवरपूल ने यह मुकाबला 2-1 से जीता, लेकिन लियोनी 81वें मिनट में चोटिल होकर बाहर हो गए।

इटैलियन सेंटर-बैक लियोनी को लिवरपूल ने अगस्त में पार्मा से 26 मिलियन पाउंड (एड-ऑन सहित) में साइन किया था। मेडिकल जांच में संकेत मिले हैं कि उनके बाएँ घुटने में एसीएल की चोट हो सकती है, जिससे उनका मौजूदा सीजन लगभग खत्म माना जा रहा है।

लियोनी ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा, मैं हर उस व्यक्ति का शुक्रगुज़ार हूं, जिसने इस कठिन समय में मेरा साथ दिया। यह वह डेब्यू नहीं था जिसका मैंने सपना देखा था, लेकिन मैं पूरी कोशिश करूंगा कि जल्द से जल्द इस जादुई स्टेडियम में वापस लौट सकूं।

मैनेजर आर्ने स्लॉट ने भी चोट की गंभीरता को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, “उसे तुरंत ही एहसास हो गया था कि चोट गंभीर है। अक्सर खिलाड़ियों की भावनाएं ही स्थिति का अंदाजा दे देती हैं।”

लियोनी के बाहर होने से लिवरपूल के पास अब केवल तीन सीनियर सेंट्रल डिफेंडर बचे हैं— वर्जिल वान डाइक, इब्राहिमा कोनाटे और जो गोमेज़। वहीं, यूएफा नियमों के अनुसार क्लब को चैंपियंस लीग स्क्वॉड में बदलाव की अनुमति है और इस स्थिति में फेडरिको कियेसा को शामिल किए जाने पर विचार हो रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *