
मुरादाबाद, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . मुरादाबाद में ई-बसों के लोकेशन की जानकारी अब एप के माध्यम से दी जाएगी. इसके लिए ई-सिटी बस यूपी एप बनाया गया है. ई बस का ट्रायल शुरू कर दिया गया है, जल्द ही सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी. ई-बस डिपो मैनेजर (संचालन) बाबर खान ने Saturday को बताया कि ई सिटी बस यूपी नाम से एप प्ले स्टोर में उपलब्ध है. इसे डाउनलोड कर शहर में चलने वाली ई-बसों की लोकेशन का पता किया जा सकेगा.
बाबर खान ने बताया कि ई-बसें चलकर आती हैं तो रात में उन्हें चेक किया जाता है. जांच करने के बाद ही ई-बसों को रूट पर चलाया जाता है. रूट पर ई-बसों के खराब हो जाने कर वह मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारी को भेजकर ठीक कराया जाता है. प्रत्येक ई-बस प्रतिदिन 207 किमी. चलती है.
————
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
