Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

लुटकांड के इनामी अभियुक्त गुड्डू यादव और अभय कुमार गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त

कटिहार, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के कोढ़ा थाना पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामी अभियुक्त गुड्डू यादव और उनके सहयोगी अभय कुमार को गिरफ्तार किया है। गुड्डू यादव पर 22 अक्टूबर 2020 को जुराबगंज में बैंक से पैसे लेकर आने वाले लोगों से लूटपाट और झपट्टा मारने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कटिहार-02 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा बीते 28 दिसंबर की रात्रि ग्राम जुराबगंज में छापामारी कर गुड्डू यादव और उनके सहयोगी अभय कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में पूर्व में तीन अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। गुड्डू यादव का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने बताया कि गुड्डू यादव कोढ़ा गैंग का सक्रिय सदस्य है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *