Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

बहादुरगढ़ की खिलौना फैक्टरी में आग से करोड़ों का नुकसान

फैक्टरी में आग लगने से छाया धुएं का गुब्बार।

झज्जर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

बहादुरगढ़ के पास रोहद आपके पास औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक खिलौना फैक्टरी में बुधवार देर शाम आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। फैक्टरी में प्लास्टिक के खिलौने भी बनते थे। इसलिए कच्चा और तैयार माल शीघ्र ज्वलनशील होने के कारण पूरी फैक्टरी को आग ने जल्द ही अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सभी तरह का माल और मशीन नष्ट हो गई।

गांव रोहद के निकट स्थित फैक्टरी ‘प्ले ग्रो टॉयज’ में आग लगने की दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन करोड़ों रुपये की हानि हुई। यह खिलौना फैक्टरी रोहद से जसौर खेड़ी रोड के साथ स्थित है और इसके मालिक दिल्ली के रहने वाले रोहित छाबड़ा हैं। आग ने बहुत जल्द ही विकराल रूप ले लिया। कुछ ही मिनटों में फैक्टरी के भीतर रखा प्लास्टिक, रबड़ और अन्य ज्वलनशील सामग्री धधक उठी। जानकारी मिलते ही बहादुरगढ़ दमकल स्टेशन से गाड़ियों के साथ बचाव कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो झज्जर, सोनीपत जिला के खरखौदा और रोहतक जिला के सांपला से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। घटनास्थल पहुंची दमकल गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया।

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बिजली शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के सही कारण की जानकारी जांच के बाद ही मिल पाएगी।

दमकल कर्मचारियों ने बताया कि इसी फैक्टरी में गत छह मई को भी आग लगी थी, जिसके बाद अब दोबारा लगी आग ने सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फैक्टरी मालिक रोहित छाबड़ा ने कहा कि आग से उनका करोड़ों रुपये का कच्चा और तैयार माल जल गया है और नुकसान का सही मूल्यांकन किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *