Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

कोहरे की भेंट चढ़ा लखनऊ टी20, भारत को सीरीज में बढ़त बरकरार

लखनऊ का इकाना स्टेडियम

लखनऊ, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला मुकाबला घने कोहरे (फॉग) के कारण रद्द कर दिया गया। मौसम की बिगड़ती परिस्थितियों ने मैच की शुरुआत को संभव नहीं होने दिया। अंपायरों ने हालात पर लगातार नजर बनाए रखी और छह बार, पहले शाम 6:50 बजे, इसके बाद 7:30 बजे, फिर रात 8 बजे और इसके बाद 8.30 बजे, इसके बाद 9 बजे फिर 9.25 बजे, पिच और आउटफील्ड का मुआयना किया गया, लेकिन हर निरीक्षण के साथ कोहरा और घना होता चला गया। दृश्यता लगातार कम होने के कारण खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अंततः मैच रद्द करने का फैसला लिया गया।

मैच रद्द होने से सीधा फायदा भारतीय टीम को हुआ। भारत इस समय पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 2-1 से आगे है। इस परिणाम के साथ ही यह तय हो गया कि भारतीय टीम अब सीरीज नहीं हारेगी, क्योंकि अधिकतम स्थिति में सीरीज बराबरी पर ही समाप्त हो सकती है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए सीरीज जीतने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

अब इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज का समापन करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी, जिससे दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद रहेगी।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *