Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः ग्वालियर व्यापार मेले में वायुसेना का बैण्ड देगा प्रस्तुति, खेली जाएगी मथुरा की होली

ग्वालियरः व्यापार मेले की तैयारियों ने गति पकड़ी

– अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में ख्याति प्राप्त कवियों की होगी प्रस्तुतियां

ग्वालियर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर से शुरू हो रहे श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अलग ही समा बंधेगा। इस बार मेले में मस्ती, भक्ति, वीर रस, मनोरंजन आदि सांस्कृतिक आयोजन होंगे। जिसमें भारतीय वायु सेना के बैण्ड द्वारा शौर्य से ओत-प्रोत प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही वायु सेना की प्रदर्शनी भी लगेगी। मेले में इस बार मथुरा की प्रसिद्व कृष्ण और राधा रानी की होली की मनमोहन झलक देखने को मिलेगी। मथुरा के कलाकारों द्वारा फूलों की होली खेली का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही देश के प्रसिद्व कवियों द्वारा विभिन्न रस की कविताओं की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही हर दिन मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों में कुछ नया देखने को मिलेगा। साथ ही म्यूजिकल नाइट, बालीवुड नाइट, का आयोजन होगा, जबकि भक्ति रस में रामायण, कथा, रासलीला का मंचन होगा।

जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर व्यापार मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 9 जनवरी को भारतीय वायु सेना द्वारा प्रदर्शनी एवं बैंड की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही 10, 11, 13 व 17 जनवरी को राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय द्वारा गायन, वादन, नृत्य एवं नाट्य रंगमंच, 18 जनवरी को स्थानीय महिला कवि सम्मेलन, 20 व 24 जनवरी को स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, 25 जनवरी को भजन संध्या, 26 जनवरी को जिला प्रशासन द्वारा भारत पर्व का आयोजन, 27 जनवरी को जिला अधिकारियों द्वारा प्रस्तुति एवं 31 जनवरी को मथुरा की टीम द्वारा फूलों की होली खेली जायेगी।

इसी प्रकार मेले में 01 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन, 3 फरवरी को बुंदेलखंडी प्रस्तुति, 7 फरवरी को अखिल भारतीय मुशायरा, 8 फरवरी को वीमेंस थियेटर क्लब ग्वालियर द्वारा नाटक की प्रस्तुति, 10 फरवरी को दिल्ली के म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति, 14 फरवरी को बॉलीवुड नाइट, 15 फरवरी को नाट्य मंचन, 17 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 21 फरवरी को डॉग शो, बाइक शो, बैंड व हॉश शो, 22 फरवरी को हरदौल नाटक, 24 व 25 फरवरी को स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं इसके बाद पाँच दिवसीय रासलीला, युवा महोत्सव एवं बाल महोत्सव का आयोजन होगा।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *