Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय में हुई बैठक में शामिल हुए मप्र के नेता, दिग्विजय सिंह ने साझा की वोटर लिस्ट सत्यापन की कार्ययोजना

कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय में हुई बैठक में शामिल हुए मप्र के नेता

भाेपाल, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । देश के लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने तथा चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार काे नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय वोटर लिस्ट के सत्यापन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, तेलंगाना प्रभारी एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश सहप्रभारी चंदन यादव तथा उषा नायडू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस बैठक में वोटर लिस्ट के सत्यापन पर गहन चर्चा हुई।

बैठक का प्रमुख फोकस मतदाता सूची के सत्यापन पर रहा। कांग्रेस का मानना है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में किसी भी तरह की अनियमितता को दूर करना जरूरी है। इस दिशा में पार्टी ने मजबूत कदम उठाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने वोटर लिस्ट सत्यापन की आवश्यकता, उसकी प्रक्रिया तथा जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला हैं और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को स्वीकार नहीं किया जा सकता। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी समय में संगठन के सभी स्तरों पर समन्वय बनाकर वोटर लिस्ट के सत्यापन का कार्य गहनता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित हो और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *