मप्रः भोपाल में दो कार के बीच जोरदार भिड़ंत, चार लोगों की मौत और एक घायल

हादसे के बाद घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार

श्योपुर/ भोपाल, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh की राजधानी भोपाल के बैररिया में Saturday की रात दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक श्योपुर जिले के ग्राम बालापुरा के रहने वाले थे. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बैरसिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, श्योपुर जिले के बालापुरा निवासी पांच लोग भोपाल के पास ग्राम परवलिया स्थित मौलाना महमूद मदनी के जलसे में शामिल होने आए थे. कार्यक्रम के बाद Saturday की रात पांचों लोग अर्टिगा कार अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बैरसिया के पास बैरसिया-नजीराबाद रोड पर भोपाल से करीब 60 किलोमीटर दूर उनकी कार सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार कार से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभी रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मौलाना अनीस साहब (बालापुरा, श्योपुर), खालिद भाई (बगवाज, श्योपुर), साज़िद भाई (बगवाज, श्योपुर) और नावेद भाई (किला श्योपुर) के रूप में हुई है. वहीं, हादसे में कार में सवार रफाकत गौरी उर्फ किंग (बालापुरा) गंभीर रूप से घायल हैं. घायल को तत्काल बैरसिया स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. मौलाना अनीस मदरसा चलाते थे, नावेद पहले ट्रैफिक पुलिस में वार्डन थे. बाद में किराए की गाड़ी चलाने लगे. इनकी ही एर्टिगा से सभी लोग भोपाल से लौट रहे थे.

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment