
सतना, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच बड़ा मामला सामने आया है. Madhya Pradesh सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को सतना पुलिस ने साेमवार काे गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. अनिल और उसके साथी से 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया है.
पुलिस के अनुसार, Monday को गुप्त सूचना मिली कि Maharashtra नंबर की एक कार एमएच 49 बीबी 9699 से बड़ी खेप में गांजा ले जाया जा रहा है. पुलिस ने नाका लगाकर कार को रोका तो उसमें से 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. अनिल बागरी पुत्र जय प्रताप बागरी, निवासी भरहुत नगर हरदुआ और पंकज सिंह पुत्र सतेंद्र सिंह, निवासी मतहा को गांजा तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया है. दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें सतना सेंट्रल जेल भेज दिया गया. मामले का एक अन्य आरोपी शैलेन्द्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी विराट नगर फरा है. दिलचस्प बात यह है कि इसी मामले में शामिल बताया जा रहा शैलेंद्र सिंह कोई और नहीं, बल्कि राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई हैं, जिन्हें 3 दिसंबर को Uttar Pradesh की बांदा पुलिस ने 50 किलोग्राम से ज्यादा गांजा के साथ पकड़ा था. वह अभी बांदा जेल में बंद हैं. इस तरह एक ही परिवार से दो लोग कम समय में गांजा तस्करी के अलग-अलग मामलों में फंस गए हैं, जिससे सतना से Maharashtra और Uttar Pradesh तक गांजा सप्लाई का नेटवर्क सामने आ रहा है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की छानबीन कर रही है.
एएसपी प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि रामपुर बाघेलान टीआई संदीप चतुर्वेदी की अगुवाई में गठित टीम ने दबिश देकर दो तस्करों को पकड़ा जिनमें, अनिल बागरी और पंकज सिंह को गिरफ्तार किया गया है. वहीं शैलेन्द्र सिंह फरार चल रहा है. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद लगभग 46 किलो गांजा, पैकिंग सामग्री और तस्करी में उपयोग की गई कार बरामद की है.
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
