Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: जनजातीय विश्वविद्यालय के 3 विद्यार्थियों का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग चयन

चायनित विद्यार्थी

प्रभारी कुलपति, विभागाध्यक्ष सहित अध्यापकों ने दी बधाई

अनूपपुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के तीन छात्रों ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) के पद पर चयन हुआ है। इस सफलता पर शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने विभागाध्यक्ष प्रो. रक्षा सिंह एवं विभाग के समस्त संकाय सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विभागीय शैक्षणिक उत्कृष्टता,सुदृढ़ मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की सतत मेहनत का प्रतिफल है। विश्वविद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

बताया गया है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा में विभाग के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों प्रियांका उइके, तरुण कवरे एवं धर्मेंद्र निनामा का चयन आयोजित परीक्षा में सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। यह उपलब्धि विभाग के इतिहास में पहली बार प्राप्त हुई है तथा इसने न केवल विभाग अपितु संपूर्ण विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *