Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः गोवर्धन पूजा का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज भोपाल के रवीन्द्र भवन में

सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)

– मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया हर घर-हर गौशाला-हर गाँव गोवर्धन पूजा करने का आह्वान

भोपाल, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को रवीन्द्र भवन में गोवर्धन पूजा का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री ने हर घर-हर गौशाला-हर गाँव गोवर्धन पूजा करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक विरासत को सहेजने के लिये प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और गोशालाओं में गोवर्धन पूजा का आयोजन धूमधाम से कर गोमाता और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण के सहभागी बनें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के हर विकासखंड में वृंदावन ग्राम की स्थापना की जायेगी। दुग्ध उत्पादकों को आधुनिक डेयरी स्थापना के लिये डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना के अंतर्गत 42 लाख रुपये तक का ऋण दिया जायेगा।

जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट डेयरी उद्यमियों का सम्मान, आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंचगव्य उत्पादों का वितरण, अन्नकूट, पशुपालन, कृषि एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं और दुग्ध उत्पाद एवं जैविक पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *