देश का दिल मध्य प्रदेश, दिल खोल कर स्वागत को है तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Chief Minister  डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली के मप्र भवन परिसर में 3 दिवसीय मप्र उत्सव का वर्चुअली किया शुभारंभ

– Chief Minister ने नई दिल्ली के Madhya Pradesh भवन परिसर में 3 दिवसीय Madhya Pradesh उत्सव का भोपाल से वर्चुअली किया शुभारंभ

भोपाल, 12 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . मध्‍य प्रदेश के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार, केन्द्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ने के संकल्प के साथ हम कार्य कर रहे हैं. Chief Minister डॉ. यादव शुक्रवार को नई दिल्ली के Madhya Pradesh भवन परिसर में तीन दिवसीय Madhya Pradesh उत्सव का भोपाल से वर्चुअली शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे. उन्होंने सभी को देश के दिल Madhya Pradesh में आमंत्रित करते हुए कहा कि हम दिल खोलकर आपके स्वागत के लिये तैयार हैं. नई दिल्ली में अपर मुख्य सचिव एवं विशेष आयुक्त (समन्वय) Madhya Pradesh भवन रश्मि अरूण शमि और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Chief Minister डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि Madhya Pradesh उत्सव देखने के बाद सभी प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता का वास्तविक आनंद लेने के लिये जरूर Madhya Pradesh आएंगे. उन्होंने पर्यटकों को महाकाल लोक में दर्शन करने, टाइगर रिजर्व सफारी का आनंद लेने, ओरछा एवं मांडू की आध्यात्मिकता का अनुभव करने के साथ पचमढ़ी के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिये आमंत्रित किया. Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि देश के स्वच्छतम शहर इंदौर की सैर करें और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएं.

Madhya Pradesh उत्सव में विशेष

Madhya Pradesh भवन परिसर में अगले 3 दिनों तक भव्य Madhya Pradesh उत्सव मनाया जाएगा. इसमें Madhya Pradesh की कला-संस्कृति, पर्यटन, हस्तशिल्प और खान-पान के स्टॉल लगाये गये हैं. यहां लगी प्रदर्शनियों में प्रदेश की विकास यात्रा, एक जिला-एक उत्पाद और जीआई टैग प्राप्त वस्तुएं देखी जा सकती हैं. वनोपज से तैयार हर्बल उत्पाद भी प्रदर्शित किये गये हैं. अपने साथ लेकर जाइए. Madhya Pradesh का हस्त शिल्प, कलाकृतियां और विभिन्न अंचलों के स्वादिष्ट व्यंजन इस मेले की यूएसपी हैं. इस उत्सव में Madhya Pradesh पुलिस बैंड पहली बार प्रस्तुति दे रहा है. उत्सव में प्रदेश के टेक्स्टाइल को शो-केस करते हुए फैशन-शो भी आयोजित किया गया है. पारंपरिक व्यंजनों के फूड स्टॉल प्रदेश के असली स्वाद से यहां आने वालों को परिचित करवा रहे हैं. उत्सव में प्रदेश के लोक गीत और लोक नृत्य पूरे जोश और उल्लास के साथ प्रस्तुत किये जायेंगे.

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Leave a Comment