नई दिल्ली में मप्र के गुलाब, कुंभराज धनिया और थाई पिंक अमरूद ने बटोरी सबकी प्रशंसा

राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी

गुना, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित Madhya Pradesh भवन में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय “Madhya Pradesh उत्सव–2025” के प्रथम दिन उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग, Madhya Pradesh द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में आगंतुकों एवं अतिथियों की उत्साहवर्धक सहभागिता रही. प्रदर्शनी में ओडीओपी, जीआई एवं विशिष्ट उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें गुना के पॉलीहाउस गुलाब, कुंभराज धनिया और थाई पिंक अमरूद आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं.

प्रदर्शनी का अवलोकन करने हेतु उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में प्रथम दिन Madhya Pradesh भवन की आयुक्त, नर्मदापुरम-होशंगाबाद लोकसभा से सांसद दर्शन सिंह चौधरी, जबलपुर लोकसभा से सांसद आशीष दुबे तथा बालाघाट-सिवनी लोकसभा से सांसद भारती पारधी आदि शामिल रहे. सभी अतिथियों ने स्टालों का निरीक्षण कर उत्पादों की गुणवत्ता, सुगंध और विविधता की प्रशंसा की.

इस प्रदर्शनी में विभाग की ओर से गुना जिले के उप संचालक केपीएस किरार को नामांकित किया गया है. उन्होंने कहा कि“गुना जिले के विशिष्ट कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना हमारे किसानों के लिए गर्व की बात है. इस प्रदर्शनी से उन्हें विपणन और ब्रांडिंग के नए अवसर मिलेंगे.” प्रदर्शनी में उद्यानिकी विभाग भोपाल से अपर संचालक डॉ. के.एस. किराड़ भी उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि “Madhya Pradesh विविध कृषि व उद्यानिकी उत्पादों का समृद्ध राज्य है. ओडीओपी और जीआई उत्पादों की यह राष्ट्रीय प्रस्तुति किसानों को बेहतर पहचान और बाजार अवसर प्रदान करेगी.”

गुना के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जीआई, विशिष्ट एवं ओडीओपी उत्पाद—जैसे आगर मालवा का संतरा, नरसिंहपुर का गुड़, धार की ब्लूबेरी, रियावन लहसुन, इंदौर का मालवी गराडू, खरगोन की लाल मिर्च, सिवनी का सीताफल आदि भी प्रदर्शनी का हिस्सा हैं. प्रदर्शनी में इन उत्पादों की विविधता ने आगंतुकों को Madhya Pradesh की कृषि-उद्यानिकी समृद्धि का उत्कृष्ट परिचय कराया.

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment