Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भारतीय किसान संघ का महाधरना 26 दिसंबर को उज्जैन में

भारतीय किसान संघ का महाधरना 26 दिसंबर को उज्जैन में

उज्जैन, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय किसान संघ ने 26 दिसम्बर को उज्जैन शहर के अंदर घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन की घोषणा की है। इस संबंध में एक बैठक चिंतामण रोड़ स्थित आम्बेडकर भवन में हुई। बैठक में 18 जिलों के 239 कार्यकर्ता उपस्थित थे। इन्होंने उज्जैन के किसानों के पक्ष में अपनी मांग को लेकर अनिश्चित काल के लिए डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन का आगाज किया।

यह जानकारी रविवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने दी। उन्होने बताया कि लैंड पूलिंग एवं टीडीएस 8,9,10,11 के विरोध में 26 दिसंबर को महाधरना होगा। सभी 18 जिलो की 115 तहसीलो के कार्यकर्ता अपने वाहनों में डंडा-झंडा- आटा-दाल-चावल-लकड़ी-कंडा लेकर-पहुंचेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र शर्मा,प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी, महामंत्री रमेश दांगी ने भगवान बलराम एवं भारत माता का पूजन, ध्वज लगाकर बैठक की शुरुआत की। बैठक 18 जिलों के 239 उपस्थित हुए।

आंजना ने कहा कि प्रदेश शासन ने 17 नवम्बर को भोपाल में बैठक बुलाकर लेड पुलिंग समाप्त करने की घोषणा की थी। आज तक कोई भी लिखित में आदेश नहीं आया हैै। सैकडों वर्षों से सिंहस्थ तम्बू एवं टेंट में लगता आया है,ऐसा ही सिंहस्थ वर्ष-2028 में भी लगे। हमारे साधु संत भी पक्के मकान में डेरा नहीं डालते हैं। पक्के मकानों में सिंहस्थ मेला नहीं लगता है।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *