
उज्जैन, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के उज्जैन शहर में महाकाल महोत्सव 14 से 18 जनवरी तक मनाया जाएगा. इसे लेकर मंगलवार को संभागायुक्त आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजन संबंधी बैठक हुई. आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, शुभारंभ समारोह, संतों-विचारकों- कथाकारों के सम्मिलित होने को लेकर चर्चा हुई.
बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा, महोत्सव समिति के सदस्य पद्म डॉ.भगवतीलाल राजपुरोहित, महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, निदेशक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ डॉ.श्रीराम तिवारी, डॉ.रमण सोलंकी, डॉ.प्रशांत पौराणिक, डॉ. शैलेन्द्र शर्मा, कपिल, गौतम अहिरवार, महंत रामेश्वरदास, महंत विनीत गिरि, नरेश शर्मा, रवि सोलंकी, संजय अग्रवाल, चन्द्रन व्यास, नारायण व्यास, दिनेश दिग्गज, मुकेश जोशी, ललित महंत, राजशेखर व्यास,आशीष शर्मा, राजेश शर्मा, राम शर्मा उपस्थित थे.
—————
(Udaipur Kiran) / ललित ज्वेल
