
नोएडा, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) . विश्व विख्यात मूर्तिकार राम सुतार को शुक्रवार रात को Maharashtra भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें सम्मानित करने के लिए Maharashtra सरकार उनके नोएडा में सेक्टर-19 स्थित घर पहुंची.
Chief Minister देवेंद्र फडणवीस, उपChief Minister एकनाथ शिंदे, उपChief Minister अजीत प॔वार और संस्कृति मंत्री आशीष सैलार ने उन्हें सम्मानित किया और कला के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने 20 मार्च को विधानसभा में मूर्तिकार राम सुतार को राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘Maharashtra भूषण’ देने की घोषणा की थी. इसके तहत 25 लाख रुपये और एक स्मृति चिह्न दिया गया.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि राम सुतार मूलरूप से Maharashtra के निवासी हैं और अपनी कला के बूते उन्होंने पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाई. उनकी बनाई मूर्तियां ना सिर्फ भारत, बल्कि अनेक देशों में प्रमुख स्थानों पर लगी हैं और अनेक रिकॉर्ड उनके नाम पर दर्ज हैं. राम सुतार की तबीयत इन दिनों खराब है और वह बिस्तर से नहीं उठ पा रहे. इसलिए उनके कमरे में जाकर ही उन्हें यह सम्मान दिया गया. सम्मान लेने के बाद उन्होंने सभी का आभार जताया.
इस अवसर पर स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा भी मौजूद रहे. राम सुतार के बेटे और मूर्तिकार अनिल सुतार ने कहा कि पिता को घर आकर सम्मानित करने के लिए वह Maharashtra सरकार के वह आभारी हैं. मूर्तिकार राम सुतार ने इसी साल फरवरी में सौ साल की आयु पूर्ण की है. Maharashtra के गोंडूर गांव में एक गरीब परिवार में 19 फरवरी 1925 को जन्मे राम सुतार ने अपना स्टूडियो नोएडा में ही बनाया है. वह वर्ष 1990 से यहीं रह रहे. पद्म और पद्मभूषण से सम्मानित राम सुतार ने कई ऐतिहासिक मूर्तियां और स्मारक बनाए. महात्मा गांधी की साढ़े तीन सौ से अधिक मूर्तियां उन्होंने गढ़ी हैं. अजंता-एलोरा की गुफाओं में कई प्राचीन मूर्तियों के जीर्णोद्धार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के भी शिल्पकार -राम सुतार ने Gujarat में दुनिया की सबसे ऊंची (182 मीटर) सरदार पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को डिजाइन किया,संसद भवन में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा बनाई, ऐसी प्रतिमा विभिन्न देशों में भी भेंट की गई .251 मीटर ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा और लता मंगेशकर चौक पर लगी वीणा (अयोध्या) -153 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा (बेंगलुरु) -100 फीट ऊंची छत्रपति संभाजी महाराज की प्रतिमा (मोशी, पुणे) -पटना में गांधी मैदान में गांधी की दो बच्चों के साथ लगी प्रतिमा -दिल्ली में रफी मार्ग पर गोविंद बल्लभ पंत की 10 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा -Bihar विधानसभा परिसर में अनुग्रह नारायण सिन्हा और कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमाएं पुणे के मोशी में छत्रपति संभाजी महाराज की 100 फीट ऊंची प्रतिमा आदि शामिल है.
Bihar की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जताया विश्वास: देवेंद्र फडणवीस
मूर्तिकार के घर पर हुए कार्यक्रम के बाद Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और उपChief Minister अजीत पवार सांसद डॉ. महेश शर्मा के आवास भी पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि Bihar में ऐतिहासिक जनादेश मिला है. जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया और विकास और सुशासन को चुना. Bihar में सारे तबकों ने जातिगत व्यवस्था को तोड़कर एनडीए को वोट दिया है. जनता ने कांग्रेस को नकार दिया. Bihar की जनता ने कांग्रेस की हालत इतनी खराब कर दी है कि छोटे दलों की सीटें भी उससे ज्यादा आईं. जनता ने कांग्रेस को संदेश दिया है कि आप जब संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करेंगे तो हम आपको वोट नहीं देंगे.
Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने कहा कि नोट चोरी करने वाले वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी Bihar में मछली पकड़ने गए थे. उन्होंने कहा कि Bihar की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है. यह Bihar की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है. उन्होंने कहा कि Maharashtra के म्युनिसिपल चुनाव में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी.
—————
(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी
