Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

महाराष्ट्र सरकार करे संपूर्ण कर्ज माफी

शरद पवार की महायुति सरकार से मांग

मुंबई, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । महाराष्ट्र के कई जिलों में हुई तूफानी बारिश के कारण किसानों और आम जनता को भारी नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार राज्य की महायुति सरकार से किसानों और व्यापारियों को राहत देने के लिए पूर्ण कर्ज माफी देने की मांग की है।

शरद पवार ने बारिश से हुए नुकसान का हवाला देते हुए कहा कि फसल बीमा योजना के लिए पात्रता मानदंड में ढील दी जानी चाहिए। इसके साथ ही सुनिश्चित किया जाए कि निजी बीमा कंपनियां कोई लापरवाही न करें। ऋण वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शहरी क्षेत्र भी प्रभावित हुए हैं। आपदा राहत कार्यों को तुरंत गति दी जानी चाहिए। इस विकट आपदा में समय पर पंचनामा पूरा करना असंभव है। पंचनामा के आधार पर क्षति रिपोर्ट देने के बाद भी आगे के नुकसान को संज्ञान में नहीं लिया जाता। जैसे बारिश के कुछ दिनों बाद गर्मी के कारण दीवारों और छतों में दरारें आ जाती हैं। कई घर व संरचनाएं ढह जाती हैं। आपदा पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता क्षतिपूर्ति नहीं, बल्कि आंशिक राहत है। किसान और आम जनता तबाह हो गए हैं। लोगों के बर्तन, कपड़े, फर्नीचर आदि नष्ट हो गए हैं।

शरद पवार ने राज्य सरकार को सलाह दी है कि क्षतिपूर्ति के साथ एक पुनर्वास कार्यक्रम योजना भी तैयार की जानी चाहिए। इसमें फसलों की फिर से बुवाई और बागों के लिए विशेष सहायता शामिल होनी चाहिए। बह गई भूमि, छोटे-बड़े बांधों, नहरों, कुओं, पम्पिंग प्रणालियों और अन्य सिंचाई सुविधाओं की मरम्मत कार्य किया जाना चाहिए। स्कूल-कॉलेजों, स्वास्थ्य, बिजली, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचों के लिए एक योजना तैयार की जानी चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *