तमिलनाडु से चलकर वाराणसी पहुंची महर्षि अगस्त्य कार रैली का हुआ भव्य स्वागत

महर्षि अगस्त्य कार रैली स्वागत

वाराणसी, 10 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . काशी तमिल संगमम 4 के अंतर्गत तमिलनाडु के तेनकाशी से चलकर वाराणसी के मोहनसराय पहुंची महर्षि अगस्त्य कार रैली का महापौर अशोक तिवारी, भाजपा के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से भव्य स्वागत किया.

वाराणसी के मोहनसराय पर महर्षि अगस्त्य कार रैली का अगवानी एवं स्वागत कर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में Indian जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु से आई रैली का स्वागत किया है. रैली में आए हुए सभी लोगों को दिल से बधाई दे रहे हैं. आपका वाराणसी में वड़क्कम है. तमिलनाडु से काशी का गहरा रिश्ता हो चुका है. यह रिश्ता सदैव बना रहेगा.

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Leave a Comment