Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के माध्यम से झाबुआ पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को किया गया रेखांकित

मैं हूं अभिमन्यु कार्यक्रम
झाबुआ पुलिस का मैं हूं अभिमन्यु कार्यक्रम

झाबुआ, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । जिले के पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को “मैं हूं अभिमन्यु” विषय पर समाज में महिला सुरक्षा एवं संवेदनशीलता को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक कमलेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार जेजुरकर, रक्षित निरीक्षक अखिलेश राय, निरीक्षक शर्मिला चौहान, रक्षा सखी टीम सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि महिला सुरक्षा शाखा, मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूं अभिमन्यु” 23 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक प्रदेशव्यापी रूप से संचालित किए जाने हेतु निर्देश दिए गए थे, जिनके अनुपालन में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह ने अभियान की महत्ता बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की ग्रोइंग एज में समानता, सम्मान और आपसी सहयोग जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे वे न केवल स्वयं अपराध से दूर रहें, बल्कि दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने 10 दिवसीय इस अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में इसे वृहद स्तर पर संचालित किया जाएगा। जागरूकता बढ़ाने हेतु नुक्कड़ नाटक, बैनर, पंपलेट, पोस्टर एवं अन्य माध्यमों का उपयोग किया जाएगा ताकि आमजन विशेषकर महिलाएं और किशोरियाँ अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग हों।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *