Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

चिट्टे के मामले का मुख्य सप्लायर चंडीगढ़ से गिरफ्तार

चिट्टे के मामले का मुख्य आरोपी पुलिस के साथ।

धर्मशाला, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम द्वारा बीते दिनों गश्त के दौरान पकड़े गए चिट्टे के मामले का मुख्य सप्लायर चंडीगढ़ के खरड़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खरड़, चण्डीगढ़ में एक प्राईवेट कम्पनी में काम करता है तथा उसने ही पूर्व में पकड़े गए आरोपियों को चिट्टा उपलब्ध करवाया था। इसके उपरांत पुलिस की टीम तीसरे आरोपी जो मुख्य सप्लायर था को पकड़ने के लिए एक विशेष गुप्त टीम का गठन करके खरड़, चण्डीगढ़ भेजी गई। पुलिस ने प्राईवेट कम्पनी में काम करने वाले उक्त सप्लायर आरोपी अंकुश कौडल पुत्र रमेश चन्द निवासी गांव व डाकघर योल तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा उम्र 27 साल को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि गुप्त सूचना के आधार बीते दिनों भवारना पुलिस थाना की टीम ने प्रियन राणा पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव गदियाडा डाकघर रजेहड तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा उम्र 21 साल व आदित्य पुत्र चन्द्रहास निवासी गांव जलेहड डाकघर बनूरी तहसील तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा उम्र 22 साल को 6.55 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया तथा इनके विरुद्ध पुलिस थाना भवारना में मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पजीकृंत हुआ था। उपरोक्त आरोपियों से गहन पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण व ट्रांजेक्शन हिस्ट्री से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को यह महत्वपूर्ण सुराग मिला।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि उक्त आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा पुलिस निरन्तर नशा माफिया के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *