Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

रेलवे स्टेशन पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख से अधिक मूल्य का गांजा बरामद

बरामद गांजा

कोलकाता, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । गुप्त सूचना के आधार पर न्यू कूचबिहार रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में बंगाल एसटीएफ ने छापेमारी कर कई सौ किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। जब्त किए गए नशीले पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

एसटीएफ के एसपी इंद्रजीत बसु ने बुधवार शाम इस बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि एसटीएफ को खबर मिली थी कि कुछ लोग ट्रेन के जरिए बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की एक विशेष टीम ने न्यू कूचबिहार स्टेशन पर निगरानी बढ़ाई। मंगलवार शाम संदिग्धों के बैग की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में पुलिस को तस्करी नेटवर्क के बारे में कई अहम सुराग मिले हैं। एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, बरामद गांजा असम से पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाना था।

इस मामले में एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने बुधवार शाम जानकारी दी कि बरामद माल की जांच की जा रही है और गिरफ्तार सभी आरोपितों से पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *