Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ASSAM

असम पुलिस के शीर्ष स्तर पर बड़ा फेरबदल

Assam police

गुवाहाटी, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । असम सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और उप पुलिस आयुक्त (डीसीपी) स्तर के कुल 36 अधिकारियों का तबादला किया गया है।

आदेश के अनुसार, सिवसागर के एसएसपी पार्थ प्रतिम दास को कछार जिले का एसएसपी नियुक्त किया गया है, जबकि लीना दोलै को पुनः सिवसागर का एसएसपी बनाया गया है। दोलै को पहले धुबड़ी से अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत स्थानांतरित किया गया था। देबाशीष बोरा अब धुबड़ी के एसएसपी होंगे।

कछार के एसएसपी नोमल महत्ता को कोकराझार में स्थानांतरित किया गया है, जबकि कोकराझार के एसएसपी पुष्पराज सिंह को शिवसागर भेजा गया है।

शिवसागर के एसएसपी शुभ्रज्योति बोरा को जोरहाट में एसएसपी नियुक्त किया गया है, वहीं जोरहाट के एसएसपी श्वेतांक मिश्रा को 4वीं एपी बटालियन में भेजा गया है।

डिमा हासाओ के एसएसपी मयंक कुमार को तिनसुकिया स्थानांतरित किया गया है, जबकि एआईजी रिपुंजय काकती को डिमा हासाओ का नया एसएसपी बनाया गया है।

विश्वनाथ के एसएसपी शुभाशीष बरुवा को शिवसागर का एसएसपी नियुक्त किया गया है, वहीं बजाली के एसएसपी ए बसुमतारी को विश्वनाथ का एसएसपी बनाया गया है।

गुवाहाटी पुलिस में डीसीपी (सेंट्रल) अमिताभ बसुमतारी को डीसीपी (वेस्ट) बनाया गया है और एडीसीपी (सेंट्रल) सांभवि मिश्रा को डीसीपी (सेंट्रल) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान डीसीपी (वेस्ट) पद्मनाभ बरुवा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन) नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, पुष्पराज सिंह को कार्बी आंगलोंग का एसएसपी बनाया गया है, जबकि कार्बी आंगलोंग के एसएसपी संजीव कुमार सैकिया को कामरूप जिले में स्थानांतरित किया गया है।

राज्य सरकार ने यह व्यापक फेरबदल पुलिसिंग को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उइइद्देश्य से किया है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *