
लखनऊ, 14 नवम्बर (Udaipur Kiran) . उप Chief Minister ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक में कहा कि “प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को तेजी से मजबूत किया जा रहा है. हर अस्पताल में आवश्यक दवाओं, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और मानव संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है. किसी भी स्तर पर कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.”
बैठक में लोहिया संस्थान के विस्तारीकरण को लेकर उप Chief Minister ने कहा कि “लोहिया संस्थान में 1000 अतिरिक्त बेड जोड़े जा रहे हैं. इसके साथ ही संस्थान में अत्याधुनिक सिम्युलेटर मॉडल विकसित किया जाएगा, जिससे मेडिकल छात्रों को आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध हो सकेगा और मरीजों को उपचार की बेहतर सुविधा मिलेगी.
विधानसभा कक्ष में उप Chief Minister ने कहा कि प्रदेश के बड़े संस्थानों से लेकर मंडलीय व जिला अस्पतालों तक स्वास्थ्य ढांचा तेज़ी से उन्नत किया जा रहा है. जनता को चिकित्सा सुविधाएँ समय पर और गुणवत्तापूर्ण रूप में मिलें, यही हमारा लक्ष्य है.
Prayagraj मंडल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उप Chief Minister ने कहा कि मंडल के 6 जनपदों के 7 प्रमुख अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. इनमें अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित होंगी और टेलीमेडिसिन सेवाएँ शुरू की जाएँगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएँ आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी.
बैठक में उप Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता निरंतर बनी रहे, उपकरणों की मरम्मत व प्रतिस्थापन समयबद्ध तरीके से हो और चिकित्सकीय स्टाफ की तैनाती पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाए. जनता को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्रतिबद्धता है और विभाग इसे समयबद्ध रूप से पूरा करे.
समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष, सचिव अपर्णा यू, सचिव ऋतु महेश्वरी, विशेष सचिव धीरेन्द्र सचान, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य रतनपाल सुमन सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
