Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

दांतन में नाले के किनारे मिला नर कंकाल, इलाके में सनसनी

दांतन थाना के अंतर्गत मिला नर कंकाल

पश्चिम मेदिनीपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के दांतन थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दांतन थाना अंतर्गत आलीकषा ग्राम पंचायत के चकजल पानालिया नाले के किनारे यह कंकाल बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग गायें चराने के लिए नाले के पास गए थे। इसी दौरान उन्होंने नाले के किनारे एक पेड़ की जड़ के पास मानव कंकाल पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर लोग घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना दांतन थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही दांतन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कंकाल को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि कंकाल को पहचान और मौत के कारणों की जांच के लिए परीक्षण हेतु भेजा जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कंकाल कितने समय से वहां पड़ा था।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पिछले दुर्गापूजा के दौरान इलाके के एक शिक्षक रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। लोगों का अनुमान है कि बरामद कंकाल उसी लापता शिक्षक का हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही कंकाल की पहचान और मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही, इलाके में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल दांतन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *