
कोलकाता, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . West Bengal की Chief Minister ममता बनर्जी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. शुक्रवार को साेशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में उन्होंने पाटिल को एक अनुभवी जनप्रतिनिधि बताते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया.
ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा, अनुभवी जनप्रतिनिधि, लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन से दुखी हूं.
Chief Minister ने आगे लिखा, मुझे केंद्रीय मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान और लोकसभा में सांसद के रूप में विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ बातचीत के दिन याद आ रहे हैं.
ममता बनर्जी ने अपने संदेश के अंत में लिखा, उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं.
उल्लेखनीय है कि पाटिल लातूर लोकसभा सीट से सात बार सांसद रहे. शिवराज को इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का विश्वासपात्र माना जाता था. वे 1980 के दशक में इंदिरा और राजीव की सरकारों में रक्षा मंत्री रहे.
इसके अलावा वे 1991 से 1996 तक लोकसभा के 10वें अध्यक्ष रहे. 2004 से 2008 तक केंद्र में गृह मंत्री रहे. हालांकि, मुंबई हमले में सुरक्षा चूक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में आतंकवादी हमलों के दौरान उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी.
देश भर के राजनीतिक नेताओं ने शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें एक संयमित, विद्वान और सम्मानित सांसद के रूप में याद किया जा रहा है.
—————
(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय
