Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

जनवरी के दूसरे सप्ताह में रखी जाएगी महाकाल मंदिर की आधारशिला : ममता बनर्जी

ममता

कोलकाता, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य के सबसे बड़े महाकाल मंदिर की आधारशिला जनवरी के दूसरे सप्ताह में रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक धन की व्यवस्था कर ली गई है और तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

न्यू टाउन में देवी दुर्गा को समर्पित सांस्कृतिक परिसर दुर्गा आंगन के शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि महाकाल मंदिर परियोजना से जुड़े बाकी मुद्दों को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही ट्रस्ट की बैठक भी बुलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले वह सिलीगुड़ी में भी महाकाल मंदिर को लेकर घोषणा कर चुकी हैं। यह परियोजना राज्य सरकार की बड़ी धार्मिक पहल का हिस्सा है, जिस पर लगातार काम किया जा रहा है।

ममता बनर्जी ने कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया कि वह महाकाल मंदिर के लिए तय की गई जमीन का निरीक्षण पहले ही कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान ही उन्होंने अपने मन में इसकी तारीख तय कर ली थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अच्छी खबर है और जनवरी के दूसरे सप्ताह में महाकाल मंदिर की आधारशिला रखे जाने के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का काम औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। ———————-

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *