हुमायूं कबीर के निलंबन पर बोलीं ममता – सड़े हुए धान को हटा दिया

कोलकाता, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।
तृणमूल कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर को ससपेंड कर दिया। पार्टी की इस कड़ी कार्रवाई के कुछ ही घंटे बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बह्ररमपुर की सभा से तीखा हमला बोला। बिना नाम लिये उन्होंने कहा कि अगर एक धान का दाना खराब हो जाए तो उसे अलग कर देना पड़ता है, नहीं तो पूरा धान खराब हो जाता है। मैं भी सड़े हुए धान को हटा दिया।
हुमायूं कबीर लंबे समय से पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे थे। कई बार चेतावनी देने के बावजूद उन्होंने अपने विवादित बयानों पर रोक नहीं लगाई। हाल ही में की गई उनकी टिप्पणी ने एक बार फिर विवाद को हवा दे दी, जिसके बाद पार्टी ने कठोर कदम उठाया।
गुरुवार सुबह तृणमूल नेता और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हुमायूं कबीर को निलंबित करने की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब पार्टी का उनसे कोई संबंध नहीं रहेगा। खास बात यह रही कि जब यह फैसला घोषित हुआ, उस समय हुमायूं कबीर ममता बनर्जी की बहरमपुर सभा में मौजूद थे। फैसला मिलते ही वह मंच से निकल गए।
(Udaipur Kiran) / ओम पराशर



