Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CRIME

मानसिक तनाव के चलते व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

प्रतीकात्मक छवि

नोएडा, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नाेएडा जिले में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 36 में रहने वाले एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते साेमवार की बीती रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार सुबह इलाज के दाैरान युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी डीपी शुक्ल ने बताया कि सेक्टर 36 के बी- ब्लॉक में रहने वाले हिमांशु खत्री (43) ने बीती रात मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि हिमांशु के जीजा से पता चला है कि हिमांशु वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ खाया है। फिलहाल पाेस्टमार्टम का इंतजार किया जा रहा है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

———–

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *