Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: झिंझौली टोल के पास वाहन से व्यक्ति को रौंदा, टुकड़ों में बिखरा शव

थाना खरखौदा

सोनीपत, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र में झिंझौली टोल के पास

मंगलवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का शव झिंझौली टोल से लगभग

दो किलोमीटर दूर सोनीपत की ओर सड़क पर टुकड़ों में बिखरा हुआ मिला। घटना की जानकारी

मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, झिंझौली टोल पर तैनात एनएचएआई का एक कर्मचारी

सुबह करीब नौ बजे पेट्रोलिंग पर था। इसी दौरान उसने सड़क किनारे एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत

शव पड़ा देखा। शव की स्थिति से आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने व्यक्ति

को टक्कर मारने के बाद उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही सैदपुर चौकी पुलिस की टीम एएसआई विजयपाल के

नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर बिखरे शव के टुकड़ों को एकत्र

कर सड़क किनारे सुरक्षित किया। इसके बाद घटनास्थल पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को

बुलाया गया, जिसने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मौके पर मौजूद टोल कर्मचारी की लिखित

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू

कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा

दिया है। पुलिस आसपास के थानों

में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है और वाहन की तलाश जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *