Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत में रेलगाड़ी की टक्कर से व्यक्ति की मौत

थाना राजकीय रेलवे पुलिस पानीपत

पानीपत, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पानीपत रेलवे स्टेशन के नजदीक अंबाला की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई । ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने घटना की सूचना रेलवे कंट्रोल नंबर पर दी, जिसके बाद जीआरपी टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी अचानक गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए पानीपत सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। व्यक्ति की उम्र करीब 48 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना भेज दी है और मृतक की तस्वीरें भी साझा की गई हैं। जिससे जल्द से जल्द शिनाख्त की जा सके। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन पार करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। लोगों को केवल निर्धारित फाटकों और ओवरब्रिज का ही प्रयोग करना चाहिए। दीवाली के मौके पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसलिए सभी को रेल पटरियों और प्लेटफॉर्म पर सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जीआरपी ने कहा कि पहचान होने पर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मामले की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *