
अहमदाबाद, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Gujarat एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के जासूसों तक पहुँचाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. गिरफ्तार आरोपितों में एक महिला और एक पूर्व आर्मी जवान शामिल है.
इस पूरे ऑपरेशन में Gujarat एटीएस ने दो अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई करते हुए रश्मिन रवींद्र पाल नाम की महिला जासूस को दमन से गिरफ्तार किया.
जबकि Indian सेना में सूबेदार रहे एके सिंह को गोवा से पकड़ा.
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपित पाकिस्तान की जासूसी एजेंसियों के संपर्क में थे और देशविरोधी गतिविधियों में शामिल थे.
पूर्व सुबेदार एके सिंह पर पाकिस्तान के जासूसों की आर्थिक मदद का गंभीर आरोप है. दोनों आरोपितों पर देश के संवेदनशील इलाकों से जुड़ी गोपनीय जानकारियाँ पाकिस्तान तक पहुँचाने का आरोप लगा है.
Gujarat एटीएस अब इस जासूसी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुँचने में जुटी है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपितों ने अब तक कौन-कौन सी संवेदनशील जानकारी लीक की है और इसका कितना असर हो सकता है.
—————
(Udaipur Kiran) / यजुवेंद्र दुबे
